
x
देखें वीडियो.
गरियाबंद: जिले के माडागांव में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक दृश्य सामने आया। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवार ने जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर के सामने दंडवत प्रणाम कर प्रधानमंत्री आवास की मांग रखी।
देवभोग विकासखंड के बरही गांव निवासी कमार परिवार ने कहा कि वे लंबे समय से आवास योजना का लाभ मिलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक पक्का मकान नहीं मिल पाया है। अपनी पीड़ा बताते हुए परिवार के सदस्य सीईओ के पैरों में गिर पड़े और जल्द आवास स्वीकृत करने की गुहार लगाई। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। सुशासन तिहार में पहुंचे अधिकारियों ने परिवार की समस्या सुनी और आवश्यक प्रक्रिया के तहत जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





