छत्तीसगढ़

पति-पत्नी ने शिक्षक को डंडा और रॉड से पीटा, जान से मारने की धमकी भी दी

Nil dhankar
28 April 2023 2:03 PM IST
पति-पत्नी ने शिक्षक को डंडा और रॉड से पीटा, जान से मारने की धमकी भी दी
x

जांजगीर चांपा। चांपा थाना क्षेत्र के कुरदा गांव में सर्वेक्षण सर्वे करने गए शिक्षक से डंडा, रॉड से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ IPC की धारा 186, 294, 323, 342, 353 और 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है।

शिक्षक सुदेश्वर सिंह मरकाम ने पुलिस को बताया है कि वह सर्वे का कार्य कर रहा था और सर्वे कार्य करते वह जवाबाई सिंहा के घर के पास पहुंचा था। इस दौरान जवाबाई सिन्हा घर में नहीं थी। सुदेश्वर सिंह मरकाम ने बताया कि शासन के द्वारा सर्वे कार्य किया जा रहा है, तब राजेंद्र सिंह और उसकी पत्नी मास्टर बड़ा सर्वे करने आए हो कहकर सुदेश्वर सिंह मरकाम को गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

दंपति ने सुदेश्वर सिंह मरकाम को घर अंदर दरवाजे को बन्द कर लोहे की रॉड, लकड़ी के डंडे से मारपीट की है। मारपीट से सुदेश्वर सिंह मरकाम को काफी चोट आई है। मामले की रिपोर्ट में पुलिस ने आरोपी पति राजेंद्र सिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है।


Next Story