छत्तीसगढ़

पति-पत्नी गांजा तस्करी करते गिरफ्तार, जुपिटर स्कूटी से कर रहे थे सप्लाई

SHIDDHANT
24 May 2026 7:13 PM IST
पति-पत्नी गांजा तस्करी करते गिरफ्तार, जुपिटर स्कूटी से कर रहे थे सप्लाई
x
छग
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: सरगुजा जिले में पुलिस और आबकारी उड़नदस्ता टीम ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पति-पत्नी को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है, जहां दोनों स्कूटी से गांजा सप्लाई कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी। इसी दौरान जजगा पुलिया के पास वंदना मेन रोड पर उड़ीसा नंबर की टीवीएस जुपिटर स्कूटी पर संदिग्ध अवस्था में दो लोग दिखाई दिए। तलाशी लेने पर दोनों बोरियों में गांजा लेकर जा रहे थे।
पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि बोरियों में गांजा है, जिसके बाद टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजे का वजन 22.6 किलो बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग साढ़े चार लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।
Next Story