छत्तीसगढ़

पति और बेटा-बेटी ने महिला को पीटा, केस दर्ज

Nil dhankar
19 March 2023 9:58 AM IST
पति और बेटा-बेटी ने महिला को पीटा, केस दर्ज
x
छग

बालोद। ग्राम मुजगहन में हिरामन सिन्हा ने बेटे व बेटी के साथ मिलकर अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। ग्राम खैरा निवासी 40 वर्षीय सरस्वती सिन्हा ने बताया कि पिता झाडू सिन्हा की दवाई छोड़ने 15 मार्च को शाम 6.30 बजे मायका मुजगहन गई थी। रात होने की वजह से रुकी थी। 16 मार्च को सुबह घर के आंगन में झाडू लगा रही थी।

इसी दौरान पति हिरामन सिन्हा, बेटा व बेटी पहुंचे और खैरा क्यों नहीं आई कहकर मारपीट की। जिससे गाल, होंठ व सिर पर चोट लगी है। मां उर्मिला सिन्हा, ममता महार, ईवन सिन्हा ने बीच बचाव किया। महिला की रिपोर्ट पर देवरी थाने में पति व बेटा-बेटी के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


Next Story