छत्तीसगढ़

5 लाख के लिए महिला को परेशान कर रहे पति और सास, पुलिस ने किया केस दर्ज

Nilmani Pal
31 May 2023 3:26 AM GMT
5 लाख के लिए महिला को परेशान कर रहे पति और सास, पुलिस ने किया केस दर्ज
x
छग का मामला
अंबिकापुर। भटगांव इलाके के सलका निवासी एक महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने उसके पति व सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि अलका गुप्ता ने केस दर्ज कराया कि उसकी शादी मधुशुदन गुप्ता 27 वर्ष से 18 मई सन् 2019 को ग्राम जमडी शिव मंदिर में सलका हुई थी।

शादी के बाद से पति मधुशुदन गुप्ता और सास उर्मिला गुप्ता दहेज में पांच लाख रुपए की मांग कर मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते हैं। वे कहते हैं कि अपने पिता से खेत जमीन बेचकर दहेज में 5 लाख रुपए मायके से लेकर आओ, तभी तुमको रखेंगे। महिला का कहना है कि उन लोगों को बोली कि मेरे माता-पिता के पास इतना पैसा और खेत-जमीन नहीं है। मेरी और भी तीन बहन शादी के लिए बची हैं, इतने पैसाें की व्यवस्था नहीं कर पाएंगे। ऐसा बोलने पर वे लोग और भी प्रताड़ित करने लगे।

Next Story