छत्तीसगढ़

नवविवाहिता की आत्महत्या मामले में पति और सास गिरफ्तार

Nil dhankar
5 Aug 2022 8:45 AM IST
नवविवाहिता की आत्महत्या मामले में पति और सास गिरफ्तार
x

यगढ़। थाना चक्रधरनगर अन्तर्गत ग्राम महापल्ली के बजरंगपारा में मंगलवार को दुतिका राठिया पति दिलीप राठिया (22) अपने घर अंदर स्वयं पर मिट्टी तेल डालकर आग लगाकर आत्माहत्या किये जाने की सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा, थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक किरण गुप्ता, उप निरीक्षक दिनेश बोहिदार व स्टाफ मौके पर पहुंचे । मृतिका नवविवाहिता होने पर शव पंचनामा कार्यवाही कार्यपालिक मजिस्ट्रेट द्वारा किया गया । शव का पोस्ट मार्टम कराकर थाना चक्रधरनगर में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

घटना के संबंध में दुतिका राठिया के पिता, मां, बहन व अन्य गवाह बताये कि मृतिका की शादी का करीब चार महीने हुआ है। रथ यात्रा के समय मृतिका अपने मायके गई थी, जहां एक माह रहने के बाद वापस ससुराल आयी थी । मायके में दुतिका राठिया अपने घरवालों को बताई थी कि उसकी सास रत्ना राठिया उसे मोबाइल से मायके पक्ष के लोगों से बातचीत करने से मनाकर तंग करती थी और घर में अलग कर देगें कहा करती थी । मायके से आने के बाद उसे दो दिन तक खाना नहीं दिये, यह बात दुतिका अपने घरवालों को फोन पर बताई थी । उसका पति दिलीप राठिया भी उसे छोड़ दूंगा कहता और मायके वालों से बातचीत नहीं करता था । दुतिका राठिया बताई थी कि तबियत खराब होने पर भी उसका पति उसे दवाई तक लाकर नहीं देता था।

मृतिका की सास रत्ना राठिया और पति दिलीप राठिया हमेशा दहेज में फ्रीज नहीं लाई है, अपने माता पिता को बोलो कहकर हर ताना मारते और तंग करते थे जिससे 02.08.2022 को सुबह करीब 09 बजे को द;तिका अपने घर में अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली । थाना चक्रधरनगर में मृतिका की सास रत्ना राठिया एवं पति दिलीप राठिया के विरूद्घ दहेज मृत्यु का अपराध धारा 304(बी) भादवि के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया । गंभीर प्रवृत्ति के अपराध की विवेचना नगर पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा द्वारा स्वयं की जा रही है जिनके द्वारा आज चक्रधरनगर पुलिस के साथ आरोपी दिलीप राठिया के घर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया । आरोपिया रत्ना राठिया फरार है । गिरफ्तार आरोपी दिलीप राठिया पिता स्व. नित्यानंद राठिया 23 वर्ष सा. महापल्ली थाना चक्रधरनगर पूछताछ में कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.

Next Story