छत्तीसगढ़
पति और देवर ने की महिला की बेरहमी से पिटाई, थाने में दर्ज कराई शिकायत
Nil dhankar
19 Sept 2021 11:03 AM IST

x
छत्तीसगढ़
कोरिया जिले के नगर पंचायत खोंगापानी में मोबाइल में पत्नी ने दूसरी महिला के साथ पति की फोटो देखकर जब पति से सवाल किया तो उसने बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी. बाद में देवर ने भी अपनी भाभी की जमकर पिटाई की. इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में पति व देवर के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की.
पीड़िता ने बताया कि उसकी सास सुखबाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, बावजूद इसके वह अपनी सास का पूरा ख्याल रखती है. इसके बाद भी उसके पति मेलू रजक व देवर सेलू रजक के द्वारा मां की देखभाल नहीं करती है, कहकर आए दिन गाली-गलौज व मारपीट करता है. इसके बाद देवर सेलू रजक ने भी हमेशा नाटक करती है कहते हुए उसके साथ मारपीट की. पीड़िता ने आए दिन मारपीट का आरोप लगाते हुए दोषी पति व देवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग अपनी शिकायत में पुलिस से की है.
Next Story





