छत्तीसगढ़

भालू का प्राइवेट पार्ट काट ले गए शिकारी, संदेही हिरासत में

Shantanu Roy
13 Jun 2022 12:57 PM GMT
भालू का प्राइवेट पार्ट काट ले गए शिकारी, संदेही हिरासत में
x
छग

गरियाबंद। जिले के उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक भालू की लाश मिली है। जानकारी के मुताबिक शिकारियों ने भालू का शिकार किया है। जिसके बाद शिकारियों ने भालू के शरीर के कई अंगों को काटकर ले गए है। मामले में वन विभाग की टीम ने एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना सामान्य वन मंडल के आमंदी गांव का है। यहां शिकारियों डेढ़ से दो वर्ष के भालू का शिकार किया है। शिकारियों ने भालू के शरीर के दोनों पंजे, दांत और प्राइवेट पार्ट को काटकर ले गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि शिकारियों ने भालू के सिर पर वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके अलावा भालू बीमार था और उसके फेफड़े खराब हो गए थे।
डीएफओ मयंक अग्रवाल ने बताया कि वन विभाग की टीम ने जैतपुर गांवों के दो अलग-अलग घरों मे तलाशी ली। जहां टीम को अवैध शिकार में आरोपियों की संलिप्तता का सुराग मिला। वन विभाग ने अज्ञात संदिग्धों में से एक को हिरासत में लिया है। वहीं अन्य अज्ञात शिकारियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए उनकी तलाश की जा रही है।
Next Story