छत्तीसगढ़

महिला मोर्चा की हुंकार रैली छत्तीसगढ़ में बढ़ते महिला अपराध जैसी समस्यों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन

Shantanu Roy
3 Nov 2022 4:22 PM GMT
महिला मोर्चा की हुंकार रैली छत्तीसगढ़ में बढ़ते महिला अपराध जैसी समस्यों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन
x
छग
रायपुर। आज भारतीय जनता महिला मोर्चा रायपुर शहर जिला द्वारा प्रादेश नेतृत्व के आह्वाहन पर प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध , दुष्कर्म , शराबखोरी ,हत्या , लूट एवं रेडी टू इट का निजीकरण के विरोध जैसी अन्य मांगों को लेकर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा संतोष साहू के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से राज्यपाल निवास राज भवन तक 8 सूत्रीय मांगों को लेकर पैदल मार्च निकाला गया एवं राज्यपालअनुसुइया उइके जी को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन में महिला मोर्चा ने प्रमुख 8 सूत्रीय मांगे राज्यपाल के समक्ष रखी एवं निराकरण हेतु शासन को उचित निर्देश देने की मांग की गई जिसमें महिला मोर्चा ने प्रदेश में में बढ़ते अपराध एवं महिला सुरक्षा प्रमुख केंद्रित विषय था महिला मोर्चा की प्रमुख 8 सूत्रीय मांग में महिला मोर्चा ने पहले ही बिंदु में महिला सुरक्षा का विषय था प्रदेश में कांग्रेस सरकार के बनने के बाद 5 हजार से अधिक दुष्कर्म,12 हजार से अधिक यौन उत्पीड़न एवं
1. हजार से अधिक लूट के मामले सामने आए जिसके निराकरण में शासन प्रशासन की विफलता सामने आई है।
2. अजजा वर्ग की नाबालिक बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर है।
3. शराब की होम डिलीवरी एवं शराबबंदी की वादा खिलाफी।
4. प्राधनमंत्री आवास योजना के माध्यम से प्रदेश में 16 लाख मकान बनने थे परंतु राजनीतिक द्वेष दुराग्रह के चलते इस योजना का लाभ प्रदेश की जनता को नही मिल सका जो सीधे टायर पर महिलाओं की निजी हानी है।
5. रेडी टू इट का संचालन करने वाली प्रदेश की 22000 महिलाओं को कमीशनखोरी के कारण निजीकरण करके बेरोजगार कर दिया गया।
6. महिला स्वसहायता समूह की अधूरी कर्जमाफी।
7. वृद्धा पेंशन योजना के माध्यम से 1500 रुपये प्रतिमाह वृद्ध महिलाओं को पेंशन की योजना का क्रियान्वयन भी धरातल पर अधूरा है।
8. 25 हजार से अधिक आदिवासी कुपोषण एवं इलाज की कमी के कारण काल के ग्रास में समा गए प्रदेश में मातृ एवं शिशु मृत्युदर की गुणात्मक वृद्धि चिंता जनक विषय है।
इस अवसर पर राजधानी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा संतोष साहू ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराधिक प्रकरणों का कारण महिलाओं में असुरक्षा की भावना में बेतहाशा वृद्धि हुई है आज प्रदेश की महिलाएं बेफिक्र घूमने से भय खाने लगी है कि पता नही कौन मतवार नशाखोर कब कैसी हरकत कर दे हमने संवेदनाओं सहित प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती अनुसुइया उइके जी से भेंट कर महिलामोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत , भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल सहित प्रदेश एवं जिले के अन्य पदाधिकारियो की उपस्थिति में ज्ञापन सौपा एवं उनसे निवेदन करते हुए कहा कि महिला होने के नाते आप दूसरों से बेहतर तरीके से प्रदेश की महिलाओं की पीड़ा उनके दर्द और समस्याओं को बेहतर रूप से समझ सकती है हम आपसे निवेदन करते हैं कि इस ओर विशेष ध्यान देते हुए शासन प्रशासन को कड़ाई से उचित दिशा निर्देश दें जिससे महिलाओं में संतोष एवं सुरक्षा की भावना स्थापित हो।
महिलामोर्चा द्वारा आयोजित हुँकार रैली पैदल मार्च में विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत , जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल , प्रदेश मंत्री किशोर महानंद , पूर्व विधायक द्वय श्रीचंद सुंदरानी , नंदकुमार साहू , प्रवक्ता केदार गुप्ता ,निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा संतोष साहू ,विभा अवस्थी , आशा दुबे , प्रभा दुबे , जिला महामंत्री द्वय ओंकार बैस , रमेश ठाकुर ,अमरजीत छाबड़ा आशु चंद्रवंशी श्यामा चक्रवर्ती , अकबर अली , मुरली शर्मा राहुल राय , गोपी साहू , हरीश ठाकुर , राजेश पांडेय , खेमकुमार सेन , संजय तिवारी , राजकुमार राठी , सुनील चौधरी, वंदना राठौड ज्ञानचन्द्र चौधरी , सावित्री जगत , दिनेश डोंगरे ,सत्यम दुआ रमेश मिर्घानी , मंडल अध्यक्ष गण प्रीतम ठाकुर , जितेंद्र धुरंदर ,अर्चना शुक्ला , होरीलाल देवांगन , रविन्द्र ठाकुर , श्रीनिवास राव , प्रवीण देवड़ा ,अनूप खेलकर , अनिल सोनकर ,संजू नारायण सिंह , गोविंदा गुप्ता , रोहित द्विवेदी , राहुल राव , अर्पित सूर्यवंशी , पार्षद गण सरिता वर्मा , सुशीला धीवर , मनोज वर्मा , मृत्युंजय दुबे , भोलाराम साहू ,रोहित साहू, शैलेंद्री परगघनिया यदु किरण बघेल स्वप्निल मिश्रा वंदना मुखर्जी मिली बैनर्जी सुभद्रा तंबोली कामिनी देवांगन संगीता जैन सविता साहू निर्मला सोनी मनोरमा हनोतिया सुषमा पंकज निर्मलकर तिलेश्वरी धुरंधर माया शर्मा गीता रेड्डी सुमन यादव हर्षिता रूपाली प्रीति परघनिया मनीषा चंद्राकर पार्षद सरिता वर्मा कमलेश्वरी वर्मा उर्मिला देवांगन ललिता यादव गायत्री नवरंगे दीपा साहू रेणुका शुक्ला सुमन सिंह मीना सेन शकुन ठाकुर गौरी यदु विद्या साहू पायल अंबानी सुमन मुथा पुस्तिका निराला तुलसी यादव विद्या पांडे गोरेलाल नायक वासु शर्मा विशाल पांडेय सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहने उपस्थित थे।

Next Story