
जगदलपुर। बस्तर मुस्लिम डेव्हलपमेंट सोसायटी ने आज इज्तेमाई निकाह का आयोजन किया। जिसमें 8 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। साल 2007 से शुरू हुए इस सामूहिक विवाह में 2024 तक कुल 112 जोड़ों का निकाह करवाया गया है। आज हुए विवाह कार्यक्रम में मेयर संजय पांडेय भी पहुंचे।
दरसअल, जगदलपुर के अंजुमन जमात खाना में सामूहिक निकाह का आयोजन किया गया। नगर निगम महापौर संजय पांडेय भी नए जोड़ों को शुभकामनाएं देने पहुंचे। संजय ने कहा कि, आज हम सब एक नेक काम के लिए एकत्रित हुए हैं। इज्तेमाई निकाह इस्लाम धर्म के संदेश को आगे बढ़ाता है। समाज में सामूहिक विवाह होने से विवाह में होने वाले फिजूल खर्चे पर विराम लगेगा। पिछले 18 सालों से मुस्लिम समाज में सामूहिक विवाह की परंपरा चल रही है। इसके लिए महापौर ने समाज के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा समाज संगठित होता है तो परिवार में खुशहाली आती है।
बिना किसी बाधा के समाज में यह परंपरा लगातार चलती रहे। निगम स्पीकर खेमसिंह देवांगन ने नए जोड़ों को बधाई दी। महापौर संजय पांडेय और नगर निगम के स्पीकर खेम सिंह देवांगन समेत पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, पद्मश्री धर्मपाल सैनी, डॉक्टर एस जहीरूद्दीन, वसीम अहमद, अमरीश सिंह, पार्षद जाहिद हुसैन, पूर्व पार्षद बलराम यादव सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।





