छत्तीसगढ़

हमसफर एक्सप्रेस का संचालन कल से

Nil dhankar
2 Aug 2022 10:53 AM IST
हमसफर एक्सप्रेस का संचालन कल से
x

बिलासपुर। कोविड महामारी के दौरान बंद की गई ट्रेनों को रेलवे क्रमशः पटरी पर ला रही है। इसी क्रम में जबलपुर और संतरागाछी के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस 3 अगस्त से शुरू की जाएगी।

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक संतरागाछी से जबलपुर की ट्रेन 20828, 3 अगस्त से प्रत्येक बुधवार को रात्रि 20.35 बजे रवाना होगी जो अगले दिन दोपहर 15.00 बजे जबलपुर पहुंचाएगी। जबलपुर से ट्रेन 20827 प्रत्येक गुरुवार को रात्रि 20.35 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन दोपहर 15.30 बजे संतरागाछी पहुंचेगी। इस साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव दोनों तरफ खड़कपुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राऊरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, शहडोल व कटनी साउथ में दिया जाएगा।

Next Story