छत्तीसगढ़

मानवता: भूली भटकी वृद्धा को पहुंचाया गया घर सकुशल

Nil dhankar
2 Nov 2022 2:48 PM IST
मानवता: भूली भटकी वृद्धा को पहुंचाया गया घर सकुशल
x

जशपुर। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों सहयोग से अपने घर से भूली भटकी वृद्धा को उनके घर सकुशल पहुंचाया गया।

पत्थलगांव एसडीएम से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक राहगीर ने सूचना दी की बाजार के पास एक महिला मिली है, जो अपना घर का अता पता नहीं बता पा रही है उस राहगीर ने महिला को पत्थलगांव पुलिस थाना में लेकर गया और उसकी जानकारी दी तत्पश्चात स्थानीय महिला बाल विकास विभाग के सीडीपीओ से सम्पर्क करके महिला का घर का पता लगाया गया। वृद्धा सरगुजा जिले के सीतापुर तहसील के ग्राम प्रतापगढ़ की रहने वाली है पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से महिला को सकुशल उनके घर प्रतापगढ़ पहुंचा दिया गया। परिजनों को देखकर महिला बहुत खुश हो गई।

Next Story