छत्तीसगढ़

नदी में मिला मानव कंकाल, हत्या कर रेत में दफनाने की आशंका

Nil dhankar
11 March 2023 8:26 AM IST
नदी में मिला मानव कंकाल, हत्या कर रेत में दफनाने की आशंका
x
छग

जांजगीर चांपा। जिले में महानदी किनारे मानव कंकाल मिला है। यहां मछली पकड़ने मछुआरे पहुंचे हुए थे। उन्होंने ही कंकाल देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। तब जाकर ये पूरा मामला सामने आया है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

रोज की तरह शुक्रवार को भी मछुआरे नदी में मछली पकड़ने गए थे। उसी दौरान उनकी नजर बगल में पड़े रेत पर पड़ी। वहां उन्होंने मानव कंकाल देखा। इसके बाद आस-पास नहा रहे लोग भी मौके पर पहुंच गए। फिर पुलिस को सूचना दी गई थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया की महानदी में मछली पकड़ने गए मछुआरों ने देखा की रेत के अंदर एक मानव कंकाल का पैर दिख रहा था। जिसकी सूचना थाने में दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेत के अंदर दबे मानव कंकाल को खोद कर बाहर निकाला है। यह कंकाल लगभग 2 से 3 माह पुराना होने की आशंका है। फिलहाल जांच के लिए कंकाल को फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।

Next Story