छत्तीसगढ़

Short Circuit से घर में लगी भीषण आग, फैली सनसनी

Shantanu Roy
24 Jun 2024 5:46 PM
Short Circuit से घर में लगी भीषण आग, फैली सनसनी
x
छग
Korba. कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में शॉर्ट सर्किट की वजह से एक घर में भीषण आग लग गई। मुश्किल से परिवार ने अपनी जान बचाई। आगजनी की घटना में घर का सामान जलकर राख हो गया है। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र के अमरैय्या पारा बस्ती का है। बताया जा रहा है कि वायर शॉर्ट होने से आग लगी थी। पड़ोसियों ने रेती और पानी के मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन घर के अंदर का हिस्सा जलकर राख़ हो गया। घर मालिक पदुम कुमार ने बताया कि वह अपने माता पिता, पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। उसने देखा की शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में आग लग गई है।


पीड़ित ने बताया कि आग लगने के दौरान बच्चे उसी कमरे में सो रहे थे, मुश्किल से बच्चों को बाहर निकाल पाया। इस दौरान उनका माथा, पैर और पेट आग से झुलस गया। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि, नुकसान का आकलन अभी नहीं किया जा सका है। घटना की जानकारी मिलते ही महापौर राज किशोर प्रसाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मुआवजा के लिए निरीक्षण के आदेश दिए हैं। महापौर ने पीड़ितों को को हर संभव मदद के लिए आश्वत किया है। मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनाक्रम की जानकारी ली गई है। फिलहाल, आगे की जांच की जा रही है।
Next Story