
देश के सबसे पुराने और सबसे बड़े तस्करों का और चोरों का अड्डा बना छत्तीसगढ़
कम बिलिंग और तस्करी बिहार के बिल लगातार माल को खपाया जाता है
विदेशी माल तस्करी का है नक़ली बिलिंग खुलेआम होती है जीएसटी और कस्टम की चोरी कोई माई का लाल भी रोक नहीं सकता ऐसा चैलेंज छत्तीसगढ़ के तस्करों द्वारा किया जाता है
नेपाल के नाम पर नक़ली माल दिल्ली की जाफराबाद की गलियों में खुलेआम बनता है और बिकता है
दिल्ली के सदर बाज़ार इलाक़े में तस्करी और नक़ली कॉस्मेटिक सामानों की बिक्री आम है बात
नकली कास्मेटिक कस्टम चोरी कास्मेटिक, साबुन, शैम्पू , पेस्ट, बिस्कीट और कंज्यूमर प्रोडक्ट
रायपुर/पटना/नेपाल (जसेरि)। कस्टम चोरी का खुलेआम कॉस्मेटिक्स सामानों की बिक्री रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में बेधड़क जारी कस्टम विभाग के DRI दोनों सुस्त पड़े संज्ञान लेने की आवश्यकता है कस्टम चोरी के माल में सीधा सा गणित उपभोक्ताओं को उपयोग किए जाने वाली कॉस्मेटिक वस्तु नक़ली भी होती है और GST चोरी का भी माल भी होता है छत्तीसगढ़ शासन को करोड़ों का चूना GST के रूप में होता है कस्टम चोरी का सीधा मामला बनता है कस्टम चोरी का देश के साथ ग़द्दारी और देशद्रोह का भी मामला अलग से बनता है लेकिन नेपाल बॉर्डर से लेकर रायपुर तक कस्टम विभाग सोया हुआ है नेपाल बॉर्डर 750 किलोमीटर की पटना के तस्करों से घिरी पड़ी है पटना के तस्कर पूरे देश में नेपाल निर्मित माल बताकर दिल्ली बम्बई हैदराबाद अहमदाबाद पुणे बैंगलोर सब जगह बड़ी बड़ी कंपनी के कॉस्मेटिक आइटम टूथब्रस टूथपेस्ट साबुन , सैम्पू फ़ेस क्रीम फेसवाश की लाली लिपस्टिक डिओडरेंट तरह तरह के कॉस्मेटिक बड़े ब्रांड के आइटम सप्लाई किए जा रहे हैं देश के साथ ग़द्दारी देशद्रोह कर कस्टम चोरी खुलेआम की जा रही है।
इस धंधे में बड़े बड़े सफेदपोश नेता और चोर शामिल है बताया जाता है कि रायपुर से लेकर पटना तक GST अधिकारी पुलिस विभाग और कस्टम विभाग किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं करता चाहे कितना भी माल को आप जगह में पकड़वा दीजिये फ़ोटो भेजे वीडियो भेजे रेलवे से आने की सूचना दे दीजिए उसके बावजूद विभाग कार्रवाई नहीं करता कस्टम विभाग चाहे तो रेलवे के कम्प्यूटरों से पार्सल दस्तावेजों को खंगाला जा सकता है अधिकांश माल 49,000 का बिल बनाकर भेजा जाता है जिसमें वे बिल नहीं बनता जिस कारण GST की चोरी बड़े पैमाने में होती है बिल भी नक़ली होता है और बिल पटना से जारी किया जाता है जबकि माल नेपाल में निर्मित है कस्टम विभाग का कहना है कम लागत का माल पकड़ने में हमारा कोई दिलचस्पी नहीं है ज़्यादा का माल हो तब हम देखेंगे।
सिर्फ रायपुर में 100 टन से ज्यादा कॉस्मेटिक आइटम प्रति सप्ताह रेलवे के पार्सल बिहार (पटना) से पूरे प्रदेश में फैलायी जाती है विगत दिनों DRI रायपुर रेलवे स्टेशन में दबिश के बाद तस्करी करने वाले सभी तस्करों ने बिलासपुर रायगढ़ अंबिकापुर माल उतारना शुरू किया और वहां से ही सड़क मार्ग द्वारा अलग अलग गैरेज के माध्यम से कम बिल बनाकर नक़ली बिल जिसमें GST चोरी भी हो रही है और कस्टम चोरी भी हो रही है के माध्यम से पूरे प्रदेश में माल को फैलाया जा रहा लोकल ट्रांसपोर्टरो को इसकी भनक भी नहीं लगती है।
ट्रांसपोर्टरों को 49 हज़ार का GST बिल दिखाया जाता है जिससे उसे लगता है कि यह माल हिंदुस्तान का है ना कि कस्टम तस्करी का इसलिए गैरेज वाले अब पूरे प्रदेश में माल को बेहिचक सप्लाई कर देते हैं GST विभाग और कस्टम विभाग तय कर ले के तस्करों को पकड़ना है देशद्रोही को पकड़ना है और तस्करी को रोकना है तो किसी तस्कर की हिम्मत नहीं होगी। तस्करी का माल छत्तीसगढ़ में खपाया जा सकें तस्करी का माल को कहाँ से लाया जाता है और किन-किन दुकानों में बिकता है इसकी सम्पूर्ण जानकारी जनता से रिश्ता के पास सबूतों के साथ उपलब्ध है।
GST विभाग कस्टम विभाग और पुलिस विभाग का भी जनता से रिश्ता के दफ़्तर से जानकारी ले सकता है,देशद्रोहियों और तस्करों को ख़त्म करने के लिए हमारा ये अभियान लगातार जारी रहेगा हमारे पास पूरे तस्करी में संलिप्त दुकानदारों की सूची है और हमारे पास तस्करों के भी नाम उपलब्ध हैं, हमें पटना के सभी दुकानदारों के वीडियो फ़ोटो और नाम भी उपलब्ध है, और बिहार के सभी तस्करों का प्रमुख सप्लाई का अड्डा की जानकारी मिल चुकी है।
तस्करी का माल नयापारा गोल बाज़ार से लेकर बंजारी चौक डूमरतराई मार्केट के साथ सभी दुकानदारों की सूची जो इस गोरखधंधे में शामिल है और अवैध माल बेधड़क खपाते हैं उन सभी के नाम उपलब्ध है अगले कुछ अंकों में सबूतों के साथ हम ख़बरों को आगे बढ़ाएंगे और ख़ुलासा करेंगे जनता के स्वास्थ्य के साथ कैसा खिलवाड़ किया जा रहा है देश के साथ गद्दारी करके कस्टम चोरी और GST चोरी खुलेआम हो रही है।





