छत्तीसगढ़

28-30 सितंबर तक CG के ज्यादातर हिस्सों में मौसम कैसा रहेगा? आ गई जानकारी

jantaserishta.com
29 Sept 2024 9:10 AM IST
28-30 सितंबर तक CG के ज्यादातर हिस्सों में मौसम कैसा रहेगा? आ गई जानकारी
x

रायपुर: प्रदेश में अगले तीन दिनों यानी 30 सितंबर तक तेज बारिश नहीं होगी। मौसम शुष्क रहेगा। मानसून अभी भी सक्रिय है। कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। छत्तीसगढ़ व आसपास बने सिस्टम खत्म हो गए हैं। समुद्र से आने वाली नमी की मात्रा अब कम होने लगी है। इसलिए फिलहाल व्यापक बारिश की गतिविधियां अब जारी नहीं रहेंगी।

28 से 30 सितंबर तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम में यह बदलाव शुक्रवार से देखा जा रहा है। इससे पहले प्रदेशभर में अच्छी बारिश हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान बलरामपुर के चांदों में सबसे ज्यादा 70 मिमी बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले दो-तीन दिन तेज बारिश की संभावना नहीं है। इसलिए इस साल सिजनल बारिश इसी के आसपास रहने की संभावना है। इधर, मानसून की गतिविधियों में कमी आने के कारण दिन के तापमान में फिर से वृद्धि होने लगी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story