छत्तीसगढ़

दिवाली पर छत्तीसगढ़ में कितनी बिकी शराब? हिसाब सामने आया

jantaserishta.com
11 Nov 2026 2:45 PM IST
दिवाली पर छत्तीसगढ़ में कितनी बिकी शराब? हिसाब सामने आया
x
पिछले साल का टूटा रिकॉर्ड.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में नवंबर के शुरुआती पांच दिनों में शराब की बिक्री से 54 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। पिछले साल के आंकड़ों से तुलना करें तो बिक्री में 7.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो रकम के हिसाब से करीब 3 करोड़ 95 लाख रुपये है।
आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 5 से 9 नवंबर के बीच प्रदेश में कुल 54 करोड़ 60 लाख 76 हजार 510 रुपये की शराब की बिक्री हुई। पिछले वर्ष की इसी अवधि के तुलनीय पांच दिनों में शराब की बिक्री 50 करोड़ 65 लाख 46 हजार 390 रुपये रही थी।
आंकड़ों के मुताबिक, 5 नवंबर को शराब की कुल बिक्री 8.98 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 2.3 प्रतिशत कम थी। लेकिन इसके बाद बिक्री में लगातार तेजी देखने को मिली। 6 नवंबर को बिक्री में 8.8 प्रतिशत, 7 नवंबर को 9.1 प्रतिशत, 8 नवंबर को 9.8 प्रतिशत और 9 नवंबर को 12.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
शराब की श्रेणियों की बात करें तो इन पांच दिनों में देशी शराब की बिक्री करीब 19.55 करोड़ रुपये रही। वहीं, विदेशी स्पिरिट की बिक्री 29.66 करोड़ रुपये और माल्ट श्रेणी की बिक्री करीब 5.38 करोड़ रुपये दर्ज की गई।
आंकड़ों से स्पष्ट है कि शुरुआती दिन बिक्री में गिरावट के बाद अगले चार दिनों में शराब की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हुई। पांचवें दिन यानी 9 नवंबर को पिछले साल की तुलना में सबसे अधिक 12.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story