छत्तीसगढ़
CG Weather Update: रायपुर में कैसा रहने वाला है मौसम? जानें हाल
jantaserishta.com
8 Jan 2025 12:56 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में हवा की दिशा बदलने के कारण पिछले दो-तीन दिनों से ठंड लगातार कम हो रही है। उसके पहले तक न्यूनतम तापमान सामान्य से कम था। ये बढ़ते-बढ़ते सामान्य के बराबर पहुंचा और मंगलवार को सामान्य से ऊपर पहुंच गया।
मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट होगी। इसके बाद फिर से रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि होने की सम्भावना है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा। यहां रात का पारा 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
यहां न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड कुछ कम हो गई है। पारा सामान्य से ज्यादा हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बुधवार-गुरुवार को तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद फिर बढ़ोतरी शुरू होगी। इससे ठंड में और कमी आएगी।
मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 10 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय होगा। जिसकी वजह से दो दिनों बाद रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होगी। फिलहाल प्रदेश में अगले 5 दिनों तक मौसम ड्राइ रहने की संभावना है।
प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रात का तापमान सामान्य से अधिक है लेकिन दुर्ग में न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को दुर्ग में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं दिन का तापमान 30.02 डिग्री रहा जो औसत से 3 डिग्री अधिक था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





