छत्तीसगढ़

आप जो खा रहे हैं, वो कितनी साफ जगह बन रही है? रायपुर की बेकरी में खुली पोल, निगम ने तुरंत ठोका जुर्माना

jantaserishta.com
27 Nov 2026 3:01 PM IST
आप जो खा रहे हैं, वो कितनी साफ जगह बन रही है? रायपुर की बेकरी में खुली पोल, निगम ने तुरंत ठोका जुर्माना
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: आज रायपुर नगर निगम जोन 6 स्वास्थ्य विभाग में प्राप्त बेकरी में गन्दगी से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 60 क्षेत्र के अयोध्या नगर में चाँद बेकरी की स्वच्छता का औचक निरीक्षण नगर निगम जोन 6 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वस्तुस्थिति की जानकारी लेने किया गया. निरीक्षण के दौरान चाँद बेकरी में भारी गन्दगी और स्वच्छता का अभाव पाया गया और प्राप्त जनशिकायत पूरी तरह से सही पायी गयी. सम्बंधित बेकरी के संचालक को भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी और उन्हें साफ - सफाई का विशेष ध्यान रखने की कड़ी हिदायत नगर निगम जोन 6 स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थल पर दी गयी सम्बंधित चाँद बेकरी के संचालक पर तत्काल 10000 रूपये का ई जुर्माना किया गया. जोन के स्तर पर प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निदान किया गया.
वहीं नगर निगम जोन 6 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव शराब दुकान अहाता में गन्दगी से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत पर वहाँ स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान शराब दुकान अहाता भाठागांव में भारी गन्दगी और कचरा दिखने पर तत्काल सम्बंधित अहाता संचालक पर 10000 रूपये का ई जुर्माना जोन 6 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सम्बंधित को भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए किया गया और प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story