छत्तीसगढ़

आवास मेला सह लखपति दीदी महिला पहल सम्मान समारोह आज

Nil dhankar
16 Oct 2024 9:40 AM IST
आवास मेला सह लखपति दीदी महिला पहल सम्मान समारोह आज
x

दुर्ग। जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में आज सुबह 11 बजे आवास मेला सह लखपति दीदी महिला पहल सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उक्त समारोह बीआईटी ऑडिटोरियम दुर्ग में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में तथा सांसद विजय बघेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

इनके अलावा समारोह में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, साजा विधायक ईश्वर साहू, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, विधायक वैशालीनगर रिकेश सेन, विधायक बेमेतरा दिपेश साहू, अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग पुष्पा भुनेश्वरी यादव एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

Next Story