छत्तीसगढ़
रायगढ़ जिले के सभी 18 चार्ज में मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण
Shantanu Roy
26 May 2026 9:59 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत 1 मई से 30 मई तक संचालित मकान सूचीकरण कार्य में रायगढ़ जिले ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले के सभी 18 चार्ज अंतर्गत 2100 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) में मकान सूचीकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी के निर्देशन में जिले के सभी चार्ज अधिकारियों, सुपरवाइजरों, प्रगणकों एवं जनगणना कार्य से जुड़े कर्मचारियों द्वारा यह कार्य सफलतापूर्वक संपादित किया गया। मकान सूचीकरण अभियान के तहत जिले के समस्त वार्डों एवं मोहल्लों में घर-घर पहुंचकर मकानों, परिवारों तथा उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं से संबंधित जानकारी का सर्वेक्षण एवं संकलन किया गया।
इस प्रक्रिया का उद्देश्य क्षेत्र की अद्यतन एवं प्रमाणिक जानकारी तैयार करना है, जिससे आगामी जनगणना कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से संपादित किया जा सके। जिला प्रशासन ने बताया कि नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निर्धारित समय-सीमा में गंभीरता, जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ कार्य किया गया। प्रशासन ने जनगणना कार्य में आम नागरिकों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। प्रशासन के अनुसार वर्तमान में सभी चार्ज में संकलित सत्यापन कार्य प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा अपने-अपने एचएलबी में किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 30 मई रात्रि 12 बजे तक पूर्ण की जाएगी, जिसके बाद आवश्यक अभिलेख एवं प्रतिवेदन तैयार किए जाएंगे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





