छत्तीसगढ़

मकान ठेकेदार पीएम आवास बनाने में कर रहे खेला!

Nil dhankar
7 March 2025 3:22 PM IST
मकान ठेकेदार पीएम आवास बनाने में कर रहे खेला!
x
छग

बतौली। प्रधानमंत्री आवास योजना में राशन दुकान संचालक ने अधिकारियों के नाक के नीचे से हितग्राहियों की राशि हड़प ली। हितग्राही पैसे लेने के लिए राशन दुकान संचालक के चक्कर काट रहे हैँ। पैसों के अभाव में प्रधानमंत्री आवास अधूरा पड़ा हुआ है और विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

बतौली विकासखंड के ग्राम पंचायत गोविंदपुर के तराईदाँड़ में अब तक प्रधानमंत्री आवास के लगभग 10 घर राशि के अभाव में अधूरे पड़े हैं। जिनका निर्माण ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा था। लेकिन उसने हितग्राहियों से पैसे अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए और अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं किया है। इसलिए हितग्राही अपने पैसे वापस लेने के लिए ठेकेदार के चक्कर काट रहे हैं।

हितग्राहियों ने बताया कि, गोविंदपुर में ही राशन दुकान का संचालन करने वाले मूर्तादंड निवासी दुलरयादव ठेकेदार भी है। उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिलने वाले पैसों को अपने खाते में जमा करवा लिया। उसका कहना था कि, वह जल्द ही काम पूरा कर देगा लेकिन अब तक काम अधूरा है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण जमीनी स्तर पर प्रधानमंत्री आवास योजना धराशाई हो गई है।

Next Story