छत्तीसगढ़

मकान में लगी आग, जिंदा जल गई महिला, मौत

jantaserishta.com
31 March 2024 8:53 PM IST
मकान में लगी आग, जिंदा जल गई महिला, मौत
x
छत्तीसगढ़
बिलासपुर: रविवार देर शाम एक मकान में आग लगने से महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि उसका 5 साल का बेटा और पति गंभीर रूप से घायल है। उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब डेढ़-दो घंटे में आग पर काबू पाया। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, दयालबंद निवासी मुन्ना कश्यप अपने दो बेटे रोहित, रोमी, रोमी की पत्नी और पोते के साथ रहता है। उसके मकान में देर शाम करीब 6 बजे अचानक आग लग गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आग ने विकराल रूप ले लिया। इसकी चपेट में आकर रोमी, उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से झुलस गए।
आग लगी देख आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस और फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और रोमी, उसकी पत्नी और बेटे को गंभीर हालत में बाहर निकालकर CIMS अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से अपोलो रेफर किया गया।
उपचार के दौरान रोमी की पत्नी ने दम तोड़ दिया। जबकि रोमी और उसके बेटे की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय उसके पिता मुन्ना और भाई रोहित घर में नहीं थे। हादसे में घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आशंका है कि घर में रखा 5 लीटर का तारपीन तेल का डिब्बा गिरने से आग लगी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story