
x
फर्जी पहचान पत्रों से हो रहे होटलों में रूम बुकिंग, आन डिमांड देसी औऱ विदेशी बार बालाओं की सप्लाई
पुलिस की जांच कार्रवाई में उदासीनता का होटल वाले उठा रहे बेजा फायदा
वीआईपी रोड, भाटागांव के आसपास होटलों, क्लबों में आसानी से लड़कियां उपलब्ध कराई जा रही
शहर के रईसों और शौकीनों के लिए होटलो में बिछ रहे रेड कारपेट, राजधानी बना अय्याशी का गढ़
रायपुर। राजधानी में होने वाले तमाम इवेंट मोटिवेशन मेमिनार के नाम पर हो रहे इवेंट में इवेंट मैनेजर दलालों की भूमिका निभा रहे है। होटलों में रूम बुकिंग से लेकर देशी और विदेशी बालाओं की सप्लाई आन डिमांड कर रहे है। राजदानी के तमाम बड़े छोटे होटल सहित वीआईपी रोड, जेल रोड, टाटीबंध, रापुरा भाटागांव, रिंगरोड से लगे होटलों, क्लबों फार्म हाऊस में आसानी से लड़कियां उपलब्ध कराई जा रही है। यहाँ के होटल और क्लब ओयो होटल की तरह बिना कुछ कागज जाँच किये ही लडक़े-लड़कियों को आसानी से कमरे दे रहे हैं जिसमे नाबालिग लड़कियाँ भी शामिल होती है।
समय सीमा की परवाह नहीं
प्रशासन की ओर से क्लब और फ़ार्म हाउस को रात्रि 12 बजे तक का समय दिया गया है लेकिन क्लब और फ़ार्म हाउस के मालिक इसकी परवाह बिलकुल नहीं करते बड़े बड़े नेताओं की नाड़ा पायजामा छाप नेता की ताक़त के बल पर खुलेआम कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं। एक्साइज़ चोरी के साथ साथ लडक़ी बाज़ी अलग से होती है, रात भर नशे का सामान बेचा जाता है। क्लब नाइट डान्स पार्टी फ़ार्म हाउस कल्चर रायपुर के युवाओं को बर्बाद कर्ता जीवन देने के लिए सभी प्रकार की तैयारी कर रखी है सूखा नशा टैबलेट का नशा दारू का नशा लडक़ी बाज़ी और क्रिकेट का सट्टा सभी चीज़ 1 ही जगह रात के 2 बजे तक उपलब्ध यही रायपुर के क्लब और फ़ार्म हाउस की कहानी है। बड़ी बड़ी रकम वसूलते क्लब और फ़ार्म हाउस एक्साइज़ चोरी खुलेआम कर रहे हैं। नक़ली दारू विदेशी दारु शराब के अवैध कंटेनर पर कंटेनर माल बेचते ये फ़ॉर्म हाउस और क्लब आबकारी विभाग अपनी कमाई से मस्त सरकार को चूना लगा रहे है। एंट्री फ़ीस पर फ़ॉर्म हाउस की एंट्री फ़ीस पर किसी भी प्रकार की आबकारी टैक्स नहीं देना है ग़ैर ज़मानती जुर्म है। शासन को बदनाम करते ये क्लब और आबकारी अधिकारी। राज्य शासन को राजस्व की करोड़ों की हानि भी भ्रष्ट अफसरों के कारण हो रही है। रातभर टेक्नो पार्टी के नाम से मशहूर नशे की पार्टी भी नया रायपुर स्थित स्टेडियम के पास क्लब में खुलेआम होता है। वहाँ पर दादागिरी करने वालों को छुटभैये नेताओं के संरक्षण में बाउंसरों द्वारा मारपीट और दादागिरी की जाती है। एक परमानेंट जाने वाले क्लब पार्टियों में युवाओं की टोलियों ने बताया कि यहाँ पर बड़े बड़े नेताओं का नाम लेके धौंस दिखाई जाती हैं। प्रदेश के सरकार के कई बड़े नाम लेकर सरकार को भी बदनाम किया जाता है।
देश भर के युवा हर सप्ताह अय्याशी करने पहंचते हैं रायपुर
देश भर के युवा हर सप्ताह अय्याशी करने रायपुर की ओर रूख करते हैं। शनिवार और इतवार को तो होटलों में नो रूम का बोर्ड लगाना भी पद जाता है या दो से तीन गुना मंहगे में रूम देते हैं। एक तरह से होटल, क्लब वाले राजधानी रायपुर को अय्याशी का गढ़ बना दिए हैं मजे की बात इन सब समाज विरोधी कामों की जानकारी पुलिस को भी होती है लेकिन ऐसी क्या मजबूरी उनके सामने आ कड़ी होती है जिसके कारण कार्रवाई करने में पीछे रह जाते हैं। 80,000 और एक लाख रुपये के हिसाब से टेबल बुकिंग की जाती है। केवल खड़े रहने का पाँच हज़ार रुपये एंट्री फ़ीस लगता है। छत्तीसगढ़ सरकार के एक्साइज़ डिपार्टमेंट को करोड़ों रुपया एंटरटेनमेंट की टैक्स चोरी क्यों नहीं दिखती है, क्लब और फ़ार्म हाउस मालिक खुलेआम दादागिरी करके ये टेबल बुकिंग और खड़े होने का भी पैसा एंट्री फ़ीस के रूप ले रहे हैं। जिसमें शुद्ध रूप से छग सरकार को आबकारी टैक्स का नुकसान हो रहा है, इस चोरी को कौन रोकेगा। टैक्स चोरी गैर जमानतीय अपराध की श्रेणी में आता है। रायपुर पुलिस के संज्ञान में लाने हेतु जनता से रिश्ता अख़बार ने इस स्पेशल रिपोर्टिंग अपने संवाददाता भेजकर VIP रोड के अलावा नया रायपुर क्षेत्र में सभी फ़ार्म हाउस और क्लबों की पड़ताल की। जिसमें सच्चाई सामने आई कि एक्साइज़ टैक्स चोरी करते क्लब और फ़ार्म हाउस प्रदेश के युवाओं को बिगाड़ते नशे के कारोबार में और नशीली पदार्थों की बिक्री में अवैध रूप से शामिल कर रहे हैं। शहर के सभी युवा क्लब पार्टी ख़ामोश कल्चर के लिए आकर्षित हो रहे हैं। इसका एकमात्र कारण है सुखा नशा दवाइयों का नशा जो खुलेआम क्लब और फ़ार्म हाउस के मालिक परोस रहे है। छत्तीसगढ़ रायपुर में पूरे देश के बड़े बड़े ब्रांडों के क्लब नया रायपुर VIP रोड में खुले हुए हैं। निर्धारित अवधि के उपरांत भी नशा परोसते ये VIP कल्चर वाले क्लब और फ़ार्महाउस रात के 2 बजे ढाई बजे के बीच वे भी खुला नंगा नाच कर रहे है।
Tagsहोटलरायपुर होटलहोटल रूम बुकिंगरूम बुकिंगरायपुर होटल बुकिंगHotelRaipur HotelHotel Room BookingRoom BookingRaipur Hotel Booking
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





