छत्तीसगढ़

कैटर पर गर्म तेल डाला, शादी समारोह में जमकर विवाद

Nil dhankar
24 April 2025 12:45 PM IST
कैटर पर गर्म तेल डाला, शादी समारोह में जमकर विवाद
x
छग

बिलासपुर। सीपत क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान दोसा ठीक नहीं बनाने को लेकर विवाद बढ़ गया। नवागांव बस्तीपारा निवासी कैटरर भरत रजक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया और उसे गर्म तेल से भरी कड़ाही में धक्का दे दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका उपचार निजी अस्पताल में जारी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामायण धीवर कैटरिंग का कार्य करते हैं और उन्होंने मचखंडा निवासी गोवर्धन यादव के घर शादी कार्यक्रम में भोजन तैयार करने का ठेका लिया था। इस कार्यक्रम में भरत रजक, अमन केंवट, चंद्रप्रकाश धीवर, विकास रजक सहित अन्य लोग भोजन तैयार कर रहे थे। इसी बीच जितेन्द्र यादव और रामकुमार यादव नामक दो युवक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और डोसे की गुणवत्ता को लेकर भरत रजक से उलझ गए। पहले दोनों ने गाली-गलौज और मारपीट की, फिर थोड़ी देर शांत होकर चले गए।

कुछ समय बाद वे दोबारा लौटे। दोनों ने दोबारा विवाद खड़ा कर जान से मारने की धमकी दी और फिर भरत रजक को पकड़कर उसे गर्म तेल की कड़ाही में धक्का दे दिया। इस हमले में भरत रजक का पेट, कमर, हाथ और चेहरा बुरी तरह झुलस गया, जिससे समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल भरत रजक को पहले सीपत अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें तत्काल बिलासपुर स्थित बीटीआरसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। रामायण धीवर की शिकायत पर सीपत पुलिस ने जितेन्द्र यादव और रामकुमार यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 118, 1, 296, 3, 5, 351, 2 के तहत मामला दर्ज किया है।


Next Story