छत्तीसगढ़
अस्पताल का गेट बंद, बाहर तड़पती रही गर्भवती, नवजात की मौत
jantaserishta.com
16 Oct 2026 10:46 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में गर्भवति ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के गेट के सामने बच्चे को जन्म दिया। जन्म के कुछ देर बाद नवजात ने दम तोड़ दिया, वहीं मां की हालत गंभीर है। दरअसल, परिवार बुधवार रात करीब 11 बजे महिला को गणेशपुर अस्पताल लेकर आया था, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र का दरवाजा बंद था।
परिवार के लोग दरवाजा पीटते रहे, आवाज लगाते रहे, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इसी दौरान अस्पताल के गेट के सामने ही महिला की डिलीवरी हो गई। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की जानकारी मिलने पर CMHO डॉ. प्रशांत कुमार सिंह ने पीएचसी गणेशपुर में पदस्थ ग्रामीण चिकित्सा सहायक राजेश पटेल और सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) प्रमिला गिरी को सस्पेंड कर दिया है।
गणेशपुर (श्रीनगर) निवासी अनिल कुमार सारथी की गर्भवती पत्नी को बुधवार रात लेबर पेन शुरू हुआ। परिजन उसे लेकर रात करीब 11 बजे गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल का मुख्य दरवाजा बंद था और उस समय डॉक्टर या नर्स मौजूद नहीं थे।
उन्होंने काफी देर तक आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाकर स्वास्थ्यकर्मियों से मदद मांगी, लेकिन कोई बाहर नहीं आया। इस दौरान महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ती गई। परिजनों के अनुसार समय पर चिकित्सकीय सहायता नहीं मिलने के बीच महिला ने स्वास्थ्य केंद्र के गेट के सामने ही बच्चे को जन्म दिया। जन्म के कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि समय पर उपचार मिल जाता, तो स्थिति अलग हो सकती थी।
प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर लेकर पहुंचे। वहां उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रात के समय चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता और प्रसव जैसी आपात स्थिति में स्वास्थ्यकर्मियों की गैरमौजूदगी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। घटना की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने विरोध प्रदर्शन कर जिम्मेदार डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विरोध के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
CMHO डॉ. प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई गई। जांच में लापरवाही सामने आने पर नवजात की जान चली गई, जबकि प्रसूता की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
मामले में कार्रवाई करते हुए पीएचसी गणेशपुर में पदस्थ ग्रामीण चिकित्सा सहायक राजेश पटेल और सहायक नर्स (एएनएम) प्रमिला गिरी को सस्पेंड कर दिया गया है।
Tagsसूरजपुरगणेशपुर अस्पतालसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगरSurajpurGaneshpur HospitalCommunity Health Centre Ramanujnagar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





