छत्तीसगढ़

खौफनाक गुस्सा! पति ने कहा 'शराब मत बनाओ' , फिर...

jantaserishta.com
2 May 2026 8:56 PM IST
खौफनाक गुस्सा! पति ने कहा शराब मत बनाओ , फिर...
x
छत्तीसगढ़.
अंबिकापुर: सरगुजा जिला के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाबांध गांव में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शराब बनाने को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने अपने पति पर खौलता माड़ (चावल का गर्म पानी) फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवाबांध निवासी कन्नीलाल राजवाड़े की पत्नी रामबाई लंबे समय से महुआ शराब बनाकर बेचती थी, जिसे लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। 29 अप्रैल की रात करीब 9 बजे कन्नीलाल ने पत्नी को शराब बनाना बंद करने के लिए कहा, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई।
विवाद के दौरान गुस्से में आकर रामबाई ने चूल्हे पर रखा माड़ गर्म किया और खौलता हुआ माड़ पति पर उड़ेल दिया। इससे कन्नीलाल के चेहरे, गर्दन, सीने और पीठ पर गंभीर जलन हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल दरिमा अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर किया गया।
पीडि़त के पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी पत्नी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story