छत्तीसगढ़

खरोरा में भीषण सड़क हादसा, पुलिसकर्मी समेत दो की मौत

jantaserishta.com
10 Oct 2026 8:44 AM IST
खरोरा में भीषण सड़क हादसा, पुलिसकर्मी समेत दो की मौत
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: राजधानी के सीमावर्ती क्षेत्र खरोरा में एक बेहद खौफनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यहां बंगोली के पास एक कार की टक्कर ट्रैक्टर से हो गई। इस भिड़ंत में कार सवार पुलिसकर्मी समेत दो की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक को बेहद नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दोनों वाहनों के बीच भिड़ंत की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर से कार पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि संभवतः कार बेहद तेज गति में रही होगी।
बहरहाल, दोनों मृतकों के शव और घायल को अस्पताल रवाना कर दिया गया है। वाहनों को सड़कों से हटाया गया और फिर यातायात सामान्य किया गया। मृतकों में सिलतरा थाना में पदस्थ पुलिसकर्मी कमलेश वर्मा और कार सवार रूपेश निषाद शामिल है। जबकि कार सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस हादसे की वजहों की जांच में जुटी हुई है। घायल को अस्पताल रवाना कर दिया गया है। वाहनों को सड़को से हटाया गया और फिर यातायात सामान्य किया गया। मृत पुलिसकर्मियों के नाम सामने नहीं आये है। पुलिस हादसे की वजहों की जाँच में जुटी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story