छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत

jantaserishta.com
13 March 2025 6:34 PM IST
छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत
x
छत्तीसगढ़.
महासमुंद: जिले के खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम कसीबाहरा के समीप आज दोपहर एक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रक और कार में जबरदस्त टक्कर हुई है। जिससे कार में सवार सभी लोगों की मौत हुई है।
जानकारी के अनुसार बागबाहरा निवासी ताहर सिंह का परिवार कार में सवार था। राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर आज गुरुवार दोपहर भीषण सडक़ हादसा हुआ, जिसमें कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर में राजस्व विभाग में पदस्थ आरआई ताहर सिंह ठाकुर सहित उनके पूरे परिवार की मौत हो गई। हादसा अपरान्ह 3:48 बजे ओंकारबंद के पास हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।
दुर्घटना इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शवों को निकालने के लिए स्थानीय प्रशासन को काफी मशक्कत करना पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सडक़ पर चीख-पुकार मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच बचाव में पुलिस जुट गई। लेकिन कार सवार किसी को भी बचाया नहीं जा सका।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story