छत्तीसगढ़

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत

jantaserishta.com
22 Aug 2026 11:22 AM IST
बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत
x
छत्तीसगढ़.
बलरामपुर: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहें हैं, यहां दिन अलग-अलग जिलों में रोड एक्सीडेंट में कई लोग अपनी जान गवां रहें है। इसी बीच बलरामपुर (Balrampur Accident News) जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई, हादसा इतना भयानक था कि 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए। एक्सीडेंट के बाद चीख पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि पिकअप में कुल 10 मजदूर सवार थे, जो टमाटर की खेती के काम से शंकरगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 2 बजे सेवारी के पास सामने से आ रहे ट्रक से पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी 7 घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। मृतक और घायल सभी मजदूर सूरजपुर जिले के नरोला गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया है। देर रात हुए इस भीषण हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पिकअप की हालत देखकर टक्कर की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल राजपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ और टक्कर के पीछे किसकी लापरवाही थी, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story