छत्तीसगढ़

हाइवा से भीषण सड़क हादसा, साली की दर्दनाक मौत

Shantanu Roy
21 Aug 2023 6:09 PM IST
हाइवा से भीषण सड़क हादसा, साली की दर्दनाक मौत
x
छग
बिलासपुर। तेज रफ्तार हाईवा चालक ने मोटर साइिकल सवार को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे युवक और उसकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। बड़ी साली की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने आारोपित चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सिटी कोतवाली पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांजगीर-चांपा जिला के अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया निवासी सनत कुमार साहू 20 अगस्त को अपनी पत्नी अनिता साहू के साथ अपने मोटर साइकिल से ससुराल बंधवापारा सरकंडा आया आए थे। सोमवार की सुबह मोटर साइकिल मे अपनी पत्नी अनिता साहू व बड़ी साली शारदा देवी के साथ अकलतरा जाने को सुबह निकला था सुबह 6.45 बजे शीतला मंदिर दयालबंद के पहले पहुंचे थे।
तभी पीछे से गांधी चौक की ओर से आ रही हाईवा का चालक ने तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पीछे से मोटर साइकिल को ठोकर मार दिया। जिससे तीनों मोटर साइकिल से गिर गए। हादसे में सनत उसकी पत्नी अनिता सामान्य चोटें आई। उसकी बड़ी साली शारदा के सिर पर गंभीर चोट लगने से बेहोश हो गई। घटना स्थल पर मौजूद भीड़ ने आरोपित चालक को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम अभिषेक कुमार केंवट ग्राम अर्जूनी अकलतरा निवासी बताया। सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने पहुंची। तीनों घायलाें को तत्काल सिम्स लेकर पहुंची। सिम्स के डाक्टरों ने जांच करने के बाद शारदा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपित चालक को गिरफ्तार किया है। साथ ही हाईवा को जब्त भी किया है।
Next Story