छत्तीसगढ़

भीषण सड़क हादसा: अर्टिगा कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 युवक गंभीर घायल

SHIDDHANT
9 May 2026 12:24 AM IST
भीषण सड़क हादसा: अर्टिगा कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 युवक गंभीर घायल
x
छत्तसीगढ़
Kharsia खरसिया: थाना क्षेत्र के अंतर्गत Sonbarsa Mod के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक अनियंत्रित अर्टिगा कार ने पल्सर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बसनाझर निवासी लवकुमार श्रीवास अपने साथी गुलशन राठिया और संजु राठिया के साथ 6 मई को काम के सिलसिले में खरसिया गए थे। तीनों दोपहर करीब 1 बजे पल्सर बाइक से निकले थे। शाम लगभग 5:30 बजे जैसे ही वे सोनबरसा मोड़ पहुंचे, सामने से आ रही कार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायल गुलशन राठिया के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार मौके पर पहुंचा और घायलों की हालत देखकर स्तब्ध रह गया।
सूचना मिलते ही डायल 112 की मदद से तीनों को Kharsia Community Health Centre ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायगढ़ रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों के सिर, हाथ-पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
Next Story