
x
छत्तीसगढ़
Chhattisgarh छत्तीसगढ़। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के परसली गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक भाई ने अपनी ही बहन पर धारदार कैंची से हमला कर दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान तनीषा सोनकर के रूप में हुई है। बताया गया कि घटना से कुछ घंटे पहले तनीषा देवरी थाना पहुंची थी, जहां उसने अपने भाई पोषण सोनकर के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी थी, जिसके बाद युवती ने अपना आवेदन वापस ले लिया था।
पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत माना जा रहा था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद आरोपी भाई ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। जब तनीषा घर में सो रही थी, तभी पोषण सोनकर ने उस पर कैंची से गले पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद देवरी पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
Next Story





