छत्तीसगढ़
भीषण हादसे में छत्तीसगढ़ से जा रहे महिला हेड कांस्टेबल और चालक की मौत, 2 एएसआई समेत 6 घायल
jantaserishta.com
25 May 2023 11:41 AM IST

x
कार में कुल 9 लोग सवार थे.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| गुरूवार की तड़के सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में हरियाणा पुलिस की हेड कांस्टेबिल और उनके निजी चालक की मौत हो गई। हादसा अर्टिगा कार के अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे गिरने के कारण हुआ। इस हादसे में दो एएसआई समेत छह अन्य घायल हो गए। कार में कुल 9 लोग सवार थे, जो छत्तीसगढ़ से आ रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के सोनीपत में तैनात महिला हेड कांस्टेबल बबीता तथा अन्य पुलिस कर्मचारी हरियाणा से अपहृत की गई एक किशोरी को बरामद कर छत्तीसगढ़ से वापस हरियाणा लौट रहे थे। यह सभी अर्टिगा कार में सवार थे। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे जब उनकी कार ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेवे पर सलारपुर अंडरपास के पास पहुंची तो कार अचानक से अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर एक्सप्रेसवे से नीचे पलट गई।
जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया और कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल कर कैलाश अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने महिला हेड कांस्टेबल बबीता तथा उनके चालक प्रदीप निवासी गोपालपुर, खरखोदा जिला सोनीपत को मृत घोषित कर दिया। हादसे में एएसआई वेदपाल, एएसआई वीरपाल सिंह, उल्फत, रामनरेश तथा बरामद किशोरी गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
Tagsयमुना एक्सप्रेसवेएक्सीडेंटमहिला हेड कांस्टेबलहरियाणा पुलिसYamuna ExpresswayAccidentFemale Head ConstableHaryana Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





