छत्तीसगढ़
भीषण सड़क हादसा: मां-बेटा समेत तीन की मौत, दो मासूम घायल
Shantanu Roy
17 Aug 2025 11:17 PM IST

x
छग
Baloda Bazaar. बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रविवार सुबह सड़क हादसे ने एक ही परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। ग्राम ढाबाडीह के समीप सोनबरसा जंगल के पास दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में मां-बेटा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 10 बजे यह हादसा हुआ। एक मोटरसाइकिल (CG 22 AE 0970) तेजेश्वर प्रसाद नेताम चला रहे थे, जो रायपुर से अपने गांव की ओर लौट रहे थे। दूसरी बाइक (CG 22 U 9266) राजा ध्रुव चला रहे थे, उनके साथ उनकी 70 वर्षीय मां सोनारिन ध्रुव और परिवार के दो छोटे बच्चे 4 वर्षीय परसराम और ढाई वर्षीय मनीषा भी सवार थे। ग्राम ढाबाडीह के पास सोनबरसा जंगल में दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही राजा ध्रुव, उनकी मां सोनारिन और दूसरी बाइक चला रहे तेजेश्वर नेताम की मौत हो गई। वहीं राजा ध्रुव के दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल में भर्ती मासूम
घायल परसराम ध्रुव (4) और मनीषा ध्रुव (2.5) को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत जिला अस्पताल बलौदाबाजार लाया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों बच्चों की हालत गंभीर है, उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइकों को जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में तेज गति और वाहन चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। टीआई अजय झा ने कहा, “दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हुई है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दो मासूम घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। मामले की जांच की जा रही है।”
स्थानीय लोगों का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहन अक्सर तेज रफ्तार से चलते हैं, जिससे हादसों की संभावना बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। हादसे के बाद मृतकों के गांव में मातम छा गया। राजा ध्रुव और उनकी मां सोनारिन की एक साथ मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। वहीं तेजेश्वर नेताम की अचानक मौत से उनके परिजन भी गहरे सदमे में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक ही समय में तीन लोगों की मौत से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





