छत्तीसगढ़

रायपुर में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, ASP ग्रामीण ने दिया बयान

Shantanu Roy
6 March 2025 8:36 PM IST
रायपुर में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, ASP ग्रामीण ने दिया बयान
x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर में ट्रक और एक्सयूवी के बीच में भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि, कार में फंसे शवों को JCB की मदद से निकालना पड़ा। हादसे का CCTV वीडियो भी सामने आया है जिसमें बेकाबू कार डिवाइडर तोड़कर रॉन्ग साइड जाते दिख रही है। बताया जा रहा है कि, टायर फटने से ये हादसा हुआ है। मामला मंदिर हसौद थाना इलाके का है।

मामलें में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर ने बताया कि ASP ग्रामीण कीर्तन राठौर ने रायपुर में हुए सड़क हादसे पर कहा, "... वहां एक दर्दनाक और दुखद घटना घटी है... एक ट्रक और SUV सामने से एक दूसरे से टकरा गए थे। दोनों गाड़ियों की स्पीड ज्यादा थी इसलिए गाड़ी में सवार 5 लोगों की तत्काल मृत्यु हो गई... सूचना पाते ही थाना प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर उपस्थित हुए। मृतकों के शरीर पंचनामा कराने के लिए भेज दिए गए हैं..."



5 मृतकों के नाम
मोहम्मद फिरोज, 47 साल, उरला निवासी
मोहम्मद हसनैन, 40 साल, उरला निवासी
मोहम्मद मिराज खान, 35 साल, उरला निवासी
मोहम्मद किताबुद्दीन, 30 साल, उरला निवासी
सोनम खान, 35 साल, उरला निवासी

हादसे की सूचना मिलते ही ASP ग्रामीण मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस बल भी तैनात किया गया। हादसे के बाद कार ट्रक के सामने हिस्से में ही फंस गई। इसे निकालने के लिए क्रेन और JCB की मदद लेनी पड़ी। XUV को दो भागों में काटकर अंदर फंसी लाशों को को बाहर निकाला गया। नेशनल हाईवे 53 पर आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार XUV कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सभी मृतक रायपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. यह घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के उमरिया के पास हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. क्रेन की मदद से शवों को निकाला जा रहा है. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं. दुर्घटनाग्रस्त XUV कार का नंबर CG 04 NQ 5063 है. शव शत-विक्षत होने गए हैं. कार के टायर फटने से दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है।
Next Story