छत्तीसगढ़
बदमाशों का उत्पात, बाइक विवाद में युवक पर चाकू से हमला
Shantanu Roy
31 March 2026 7:46 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। जिले के रतनपुर और कोटा क्षेत्र में बदमाशों द्वारा दो अलग-अलग घटनाओं में हिंसा की गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। एक ओर जहां बाइक चलाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया, वहीं दूसरी ओर चलती कार पर पथराव कर एक युवती को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, पहली घटना कोटा-रतनपुर मार्ग पर लखनी देवी मंदिर के पास हुई। कोटा के श्रीपारा निवासी अजय ध्रुव अपने दोस्त राहुल सिदार और रोहित धुर्वे के साथ ग्राम घासीपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय रास्ते में सामने से आ रही एक दूसरी बाइक पर सवार चार युवकों ने उनकी बाइक को खतरनाक तरीके से कट मार दिया।
जब अजय और उसके साथियों ने इसका विरोध करते हुए उन्हें समझाने की कोशिश की, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि चारों युवक गाली-गलौज करने लगे और देखते ही देखते मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान बदमाशों ने चाकू से अजय ध्रुव पर हमला कर दिया, जिससे उसकी पीठ में गंभीर चोट आई। वारदात के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घायल अजय को तत्काल कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
Tagsबिलासपुर हमलारतनपुर घटनाकोटा-रतनपुर मार्गचाकू हमलाअजय ध्रुवबाइक विवादकार पथरावयुवती घायलकानून व्यवस्थापुलिस जांचBilaspur attackRatanpur incidentKota-Ratanpur roadknife attackAjay Dhruvbike disputecar stone peltinggirl injuredlaw and orderpolice investigationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





