होटल की आड़ में हुक्का बार का संचालन, पुलिस ने की कार्रवाई

राजनांदगांव। सोमनी स्थित एक होटल में हुक्का बार संचालन पर पुलिस अधीक्षक डी.श्रवण के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम व नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश देवांगन के मार्गदर्शन में सोमनी थाना प्रभारी निरीक्षक लोमेश सोनवानी ने दल-बल दबिश दी। यहां बिना अनुमति के होटल की आड़ में हुक्का बार चल रहा था। पुलिस ने हुक्का पॉट और प्रतिबंधित फ्लेवर का तम्बाकू जब्त किया। पुलिस ने संचालक आशुतोष जायसवाल व मैनेजर हुमेन्द्र राहंगडाले के खिलाफ कोटपा एक्ट की धारा 4/21 व 6/24,कोटपा अधिनियम 2003 के तहत कार्यवाही की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





