बहनों का मान...विष्णु भैया ने किया सम्मान, रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन का तोहफा

रायपुर: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। इस खास मौके से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना एक बड़ी सौगात बनकर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए बहनों के हाथों में खुशियों की नई उम्मीद दी है।
इस बार संतरा पटेल के लिए यह पर्व आर्थिक आत्मविश्वास और पारिवारिक खुशियों के साथ आया है। महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की राशि मिलने से उन्हें रक्षाबंधन की तैयारियों में सहूलियत मिली है। संतरा पटेल का कहना है कि योजना की राशि से वे अपने भाई के लिए राखी और त्योहार से जुड़ी आवश्यक सामग्री खरीदेंगी तथा परिवार के साथ उत्साहपूर्वक रक्षाबंधन मनाएंगी। संतरा पटेल बताती हैं कि रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती है। भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते में राखी के साथ मिठाई और पारिवारिक मिलन का भी विशेष महत्व है। ऐसे में महतारी वंदन योजना से प्राप्त सहायता राशि त्योहार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में उनके लिए उपयोगी साबित हो रही है।
बिलासपुर निवासी मान बाई केवट ने महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक सहायता को अपनी बिटिया के उज्ज्वल भविष्य से जोड़कर एक प्रेरणादायी पहल की है। उन्हें योजना के तहत हर माह मिलने वाली 1,000 रूपए की राशि वे अपनी बेटी के नाम पर जमा कर रही हैं। उनका उद्देश्य भविष्य में इस बचत का उपयोग बेटी की आवश्यकताओं के लिए करना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





