छत्तीसगढ़
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला न्यायालय में किया गया सम्मान
Shantanu Roy
10 March 2026 11:38 PM IST

x
छग
Kanker. कांकेर। जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर में 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव कुमार टामक द्वारा जिला न्यायालय में कार्यरत सभी महिला न्यायिक कर्मचारियों एवं महिला अधिवक्ताओं को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को विश्वभर में महिलाओं के अधिकार, समानता एवं सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि यह दिवस महिलाओं के संघर्ष, उनके योगदान तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत महिलाओं को समान अधिकार दिलाने तथा उनके सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से हुई थी। यह दिवस महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सम्मान, अधिकार, समानता एवं सशक्तिकरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया तथा समाज में महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस अवसर पर जिला न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





