छत्तीसगढ़

सेवानिवृत्त कर्मचारी को दी गई सम्मान विदाई

Nilmani Pal
16 May 2024 3:55 AM GMT
सेवानिवृत्त कर्मचारी को दी गई सम्मान विदाई
x

तिल्दा-नेवरा। समीपस्थ ग्राम देवरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ रामचंद वर्मा सहायक ग्रेड 2 का 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने पर सम्मान किया गया। शिक्षक वर्मा की कार्यालयीन सेवाओं को याद करते हुए विद्यालय परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

संस्था प्रमुख प्राचार्य संध्या वर्मा, सरपंच शशिप्रभा धृतलहरे, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रमुख टापलाल कश्यप एवं ग्रामवासियों के साथ समस्त कर्मचारी अधिकारियों ने वर्मा को शॉल, श्रीफल भेंट कर ससम्मान विदाई की। इस दौरान कार्यक्रम में अतिथि व शिक्षक मौजूद रहे।



Next Story