छत्तीसगढ़

महिला कमांडो का सम्मान समारोह, चलाया जा रहा विशेष अभियान

Nilmani Pal
1 May 2022 2:48 AM GMT
महिला कमांडो का सम्मान समारोह, चलाया जा रहा विशेष अभियान
x

गरियाबंद। थाना पंडुका क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुटेना में महिला कमांडो के जिलाध्यक्ष कुलेश्वरी कुलदीप मैनपुर तथा जिला उपाध्यक्ष निरबाई साहू ग्राम जामगांव के नेतृत्व में पुलिस सखी सम्मान समरोह का आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के 25 गांवों की महिला कमांडो व्यापक संख्या में उपस्थित रहे। *इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला गरियाबंद ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा सिन्हा भी उपस्थित रहे। जिनके द्वारा वहाँ उपस्थित लोगों से ग्राम स्तर पर अपराध नियंत्रण, नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, अनैतिक क्रियाकलापों, बाल विवाह, टोनही प्रताड़ना, सायबर क्राईम, अंधविश्वास आदि सामाजिक बुराइयों बचने तथा समाज मे व्याप्त नशा, जुआ, सट्टा एवं महिला अत्याचार आदि गतिविधियों के संबंध में तत्काल थाना को सूचित करने के संबंध में बताया गया। उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने महिला कमांडो के सहयोग से अब तक अपराध नियंत्रण में पुलिस को मिली सफलताओं के बारे में बताया गया। इस दौरान समस्त महिला कमांडो को रात्रि भ्रमण के लिए चॉर्च एवं विशेष पहचान के लिए टोपी दिया जाएगा तथा महिला कमांडो के कार्यों की जम कर तारीफ किये।

कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा टीम नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक निशा सिन्हा के निर्देश में पुलिस रक्षा टीम आर. वीरेन्द्र सिन्हा,म आर संजू भारती दर्शना यादव, स्वाति, धर्मीन, दिलेश्वरी के द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को आत्मरक्षा के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही साथ अभिव्यक्ति ऐप इंस्टॉलेशन एवं उसके संबंध में जानकारी दिया गया और समाज में बढ़ रहे साइबर अपराध जैसे एटीएम फ्रॉड, वैक्सीनेशन फ्रॉड, व्हाट्सएप फ्रॉड, एटीएम फ्रॉड, ऑनलाइन शॉपिंग, सोशल मीडिया के माध्यम से हो रही फ्रॉड के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया एवं उससे बचाव के भी उपाय बताया गया।

उक्त कार्यक्रम दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा सिन्हा थाना प्रभारी पांडुका उप निरीक्षक भूषण चंद्राकर एवं स्टाफ के साथ ,महिला कमांडो अध्यक्ष पुष्पा तारा ग्राम कुटेना, दुलारी साहू अकलवारा, शांति साहू रजन कट्टा , केवरा साहू कुरूद, सुनीता बाई पंडरी तराई, संतोषी साहू ,गीता कंडरा लोहारसी, लता पांडुका ,टिकेश्वरी तौरंगा, श्याम बाई साकरा, जानकी मुरमुरा ,भारती यादव फुलझर ,उत्तरा कुम्हार पारा, अनुराधा ठाकुर मोहतरा पुष्पा बाई बोडराबांधा, मान कुवर घटकररा, लीला उषा दहीबारा, सोमेश्वरी दर्रा, तारा निषाद कुरूद, अनुसुईया कोपरा, खेमी सहजपुर ,कौशल भगवंती करहीडी, श्याम बाई सरकड़ा, प्रेमिन बाई पोंड, दया बाई नागझर के साथ समस्त महिला कमांडो सदस्य उपस्थित रहे।

Next Story