छत्तीसगढ़

गृहमंत्री विजय शर्मा ने गाया फाग गीत, होली पर कार्यकर्ताओं संग झूमें

Nil dhankar
25 March 2024 4:23 PM IST
गृहमंत्री विजय शर्मा ने गाया फाग गीत, होली पर कार्यकर्ताओं संग झूमें
x
वीडियो

कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा स्थित गांधी मैदान में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फाग गीत गाया- करे वादा ल निभाये। भाजपा सांसद व सांसद प्रत्याशी संतोष पांडेय, कवर्धा भाजपा के अध्यक्ष अशोक साहू सहित अन्य वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण भी इस फागगीत पर झूमें। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने क्षेत्र व प्रदेश की जनता को होली के शुभ अवसर पर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में आम जनता से लेकर VIP होली के रंग में रंगे दिखे। मुख्यमंत्री साय ने जहां अपने गृहग्राम में परिवार के लोगों के साथ होली खेली वहीं विजय शर्मा ने एक दिन पहले स्थानीय लोगों और आज पुलिसकर्मियों के साथ होली मनाई। इसके अलावा भी अलग-अलग जगहों पर मंत्री, विधायक नेता रंगों में सराबोर दिखे।


Next Story