छत्तीसगढ़

रायपुर AIIMS पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा, IED ब्लास्ट में घायल महिलाओं का जाना हालचाल

Nil dhankar
28 May 2024 10:14 AM IST
रायपुर AIIMS पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा, IED ब्लास्ट में घायल महिलाओं का जाना हालचाल
x

रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा रायपुर AIIMS पहुंचे हुए है। उन्होंने IED ब्लास्ट में घायल महिलाओं का हालचाल जाना। बता दें कि नक्सलियों ने एक घर में जबरदस्ती बम छिपाकर रखने कहा था। जहां धमाका हो गया। मामला जगरगुंडा थाना क्षेत्र का है। जगरगुंडा इलाका नक्सलियों का गढ़ है। इस इलाके के एक घर में नक्सलियों ने बंदूक के बल पर एक ग्रामीण के घर में IED रखी थी। हालांकि, इसके लिए गांव वालो ने मना भी किया था। लेकिन, नक्सलियों ने रख दिया था।

हालांकि, धमका हुआ कैसे ये स्पष्ट नहीं है। धमकाके की चपेट में आने से एक महिला के पैर के चिथड़े उड़ गए हैं। वहीं दूसरी महिला घायल है। बता दें कि घायल महिला का इलाज रायपुर AIIMS में जारी है। सरकार ने घायल महिला को मदद का आश्वासन दिया है।



Next Story