छत्तीसगढ़

गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपनों के बीच होली और फाग का लिया आनंद

Nil dhankar
25 March 2024 12:23 PM IST
गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपनों के बीच होली और फाग का लिया आनंद
x

रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के ग्राम लखनपुर में होली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए और अपनों के बीच होली और फाग का आनंद लिया। लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दे रहे हैं। हालांकि सड़कों से ज्यादा नेताओं के घर में जश्न का माहौल है। नेता भी उसी रंग में रंगे हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव, पूर्व CM भूपेश बघेल रंगों में सराबोर हैं।

मुख्यमंत्री साय ने जहां अपने गृहग्राम में परिवार के लोगों के साथ होली खेल रहे हैं, वहीं विजय शर्मा ने एक दिन पहले स्थानीय लोगों और आज पुलिसकर्मियों के साथ होली मनाई। इसके अलावा भी अलग-अलग जगहों पर मंत्री, विधायक नेता रंगों में सराबोर हैं।


Next Story