छत्तीसगढ़

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू 29 एवं 30 जनवरी को अहमदाबाद प्रवास पर

jantaserishta.com
28 Jan 2021 6:32 PM IST
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू 29 एवं 30 जनवरी को अहमदाबाद प्रवास पर
x

रायपुर:- कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने मंत्री ताम्रध्वज साहू को गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। वे 29 जनवरी को सबेरे 10.10 बजे रायपुर से विमान से प्रस्थान कर दोपहर 2.10 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे। ताम्रध्वज साहू शाम 4 बजे से 6 बजे तक गुजरात काँग्रेस के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारियों और 6.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेंगे। वी.वी.आई.पी. गेस्ट हॉउस अहमदाबाद में रात्रि विश्राम करेंगे। वे अगले दिन 30 जनवरी को सबेरे 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला अध्यक्षों और ऑब्जर्वर्स की बैठक लेंगे। ताम्रध्वज साहू अपरान्ह 2.40 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान कर शाम 6.40 बजे राजधानी रायपुर आएंगे।

वह पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके पार्टी को नगरीय निकाय चुनाव में जीत दर्ज कराने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। साहू ने कहा कि गुजरात में जनता भाजपा के खिलाफ है। विधानसभा चुनाव में उसका परिणाम देखने को मिला, जिसमें बहुत ही कम अंतर से पार्टी सरकार बनाने से चूक गई। गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अहमद पटेल की गैरमौजूदगी में गुजरात में यह पहला चुनाव है। इसे लेकर कांग्रेस केंद्रीय संगठन काफी गंभीर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story