गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू तीन दिवसीय नई दिल्ली और अहमदाबाद प्रवास पर

रायपुर:- गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू तीन दिवसीय नई दिल्ली और अहमदाबाद (गुजरात) प्रवास पर रहेंगे। वे 15 फरवरी सोमवार को सवेरे 8.25 बजे रायपुर से विमान से प्रस्थान कर 10.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे और विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम 6.55 बजे नई दिल्ली से अहमदाबाद जाएंगे। वे अहमदाबाद में रात्रि विश्राम करेंगे और दूसरे दिन 16 फरवरी को विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्री साहू अहमदाबाद में रात्रि विश्राम करेंगे और तीसरे दिन 17 फरवरी को विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम 7 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान कर 8.50 बजे नई दिल्ली लौटेंगे और छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे। ताम्रध्वज साहू 18 फरवरी को सवेरे 7.10 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान करेंगे और 9.40 बजे राजधानी रायपुर आएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





