छत्तीसगढ़

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बायो फ्यूल शॉप का किया उदघाटन

Nil dhankar
17 Nov 2021 2:18 PM IST
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बायो फ्यूल शॉप का किया उदघाटन
x

रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज राजधानी रायपुर के फाफाडीह चौक में पिठालिया प्लाजा में एसएमपी एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड अंतर्गत एनर्जी बायो फ्यूल शॉप का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भविष्य में बायो उत्पाद एवं फ्यूल की महत्ता बढ़ने तथा इससे पर्यावरण को नुकसान नहीं होने की बात कहते हुए बताया कि आने वाला समय बायो उत्पादों का है। उन्होंने संस्थान को शुभकामनाएं एवं बधाई दीं। गृहमंत्री साहू ने यहां आधुनिक जिम का भी अवलोकन किया और कहा कि सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम भी जरूरी है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और प्रतिष्ठान के संचालकगण उपस्थित थे।

Next Story