छत्तीसगढ़

घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला, नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार

Shantanu Roy
19 May 2026 11:53 PM IST
घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला, नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला करने और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार घटना 17 मई 2026 की रात करीब 10:35 बजे की है। प्रार्थिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात के समय कुछ लोग उनके घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही दरवाजा खोला गया, घनश्याम और उसके साथी जबरन घर के अंदर घुस आए।

आरोप है कि आरोपियों ने अंदर घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसके बाद उन्होंने धारदार चाकू से हमला किया और घर के गेट पर ईंट-पत्थर से तोड़फोड़ भी की। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने संभावित ठिकानों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर दबिश दी, जिसके बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों और एक अपचारी बालक को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में अविनाश मसीह उर्फ बट्टू (26), पुनीत राव गजवे (22) और पियुष रजक (19) शामिल हैं। पूछताछ में तीनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी अविनाश मसीह के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल और धारदार चाकू जब्त किया है। अन्य आरोपियों और अपचारी बालक से भी मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश या अन्य कोई विवाद तो नहीं था।
Tagsबिलासपुर सिरगिट्टीघर में हमलाधारदार हथियार हमला3 आरोपी गिरफ्तारअपचारी बालकबीएनएस केसआर्म्स एक्टपुलिस कार्रवाईतोड़फोड़ मामलाफरार आरोपी तलाशBilaspur Sirgittihouse attacksharp weapon attack3 accused arrestedjuvenile boyBNS caseArms Actpolice actionvandalism caseabsconding accused searchedछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story