छत्तीसगढ़

ओम माथुर में शहीद DRG जवानों को दी श्रद्धांजलि

Nilmani Pal
27 April 2023 7:20 AM GMT
ओम माथुर में शहीद DRG जवानों को दी श्रद्धांजलि
x

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी दंतेवाड़ा पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। इसके साथ ही शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए पीड़ित परिवार का हाल जाना है। सीएम भूपेश बघेल ने भी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बस्तर के पुलिस और सुरक्षाबल के अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें घटना से संबधित पूरी जानकारी ली है। हालांकि बैठक में अधिकारियों से क्या बात हुई है। ये बात सामने नहीं आई है। इसके बाद सीएम वहां से वापस लौट गए हैं। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी श्रद्धांजलि देने यहां पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल से चर्चा भी की।


शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर भूपेश बघेल ने मीडिया से कहा, हमारे जवानों ने नक्सलियों से लड़ते हुए आहूति दी है। ये शहादत बेकार नहीं जाएगी। अब लड़ाई और तेजी से लड़ी जाएगी। हमारे जवान, नक्सलियों को जंगल में घेरकर मारते हैं और उन्हें गिरफ्तार भी करते हैं। नक्सलियों को अब और ज्यादा नुकसान होगा। उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। कल भी एक नक्सली को पकड़ा गया है। लगातार नक्सलियों का दायरा घटता जा रहा है।




Next Story